Vidur kapur biography of mahatma

  • Vidur kapur biography of mahatma
  • Vidur kapur biography of mahatma

  • Vidur kapur biography of mahatma gandhi
  • Vidur Niti English - Mahakavya - Read Ved Puran Online
  • Biography of mahatma gandhi
  • Vidura: A True Mahatma - Back to Godhead
  • Vidur Niti English - Mahakavya - Read Ved Puran Online!

    विदुर

    चित्र:Yudhistira meets vidhura.jpg

    विदुर (अर्थ : कुशल, बुद्धिमान अथवा मनीषी) हिन्दू ग्रन्थ महाभारत के केन्द्रीय पात्रों में से एक व हस्तिनापुर के प्रधानमंत्री, कौरवो और पांडवो के चाचाश्री और धृतराष्ट्र एवं पाण्डु के भाई थे। इनका जन्म अम्बिका की प्रधान दासी के गर्भ से हुआ था। इनके पिता महर्षि कृष्णद्वैपायन वेदव्यास थे। इनका मूल नाम धर्मदेव था तथा इन्हें युधिष्ठिर के पिता यमराज का ही अवतार माना गया है।

    जन्म की कथा

    [संपादित करें]

    हस्तिनापुर नरेश शान्तनु और रानी सत्यवती के चित्रांगद और विचित्रवीर्य नामक दो पुत्र हुये। शान्तनु का स्वर्गवास चित्रांगद और विचित्रवीर्य के बाल्यकाल में ही हो गया था इसलिये उनका पालन पोषण भीष्म ने किया। भीष्म ने चित्रांगद के बड़े होने पर उन्हें राजगद्दी पर बिठा दिया लेकिन कुछ ही काल में गन्धर्वों से युद्ध करते हुये चित्रांगद मारा गया। इस पर भीष्म ने उनके अनुज विचित्रवीर्य को राज्य सौंप दिया। अब भीष्म को विचित्रवीर्य के विवाह की चिन्ता हुई। उन्हीं दिनों काशीराज की दो कन्याओं, अम्बिका और अम्बालिका का विवाह विचित्रवीर्य के साथ करवा दिया।